विशाल मैन ऑफ द मैच चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को बाबा सूरदास अकादमी ने ब्लू एंजल्स को 70 रन से हराया। 30 ओवर के मुकाबले में सूरदास अकादमी ने 5 विकेट खोकर 200 रन का स्कोर बनाया। दीपांशु ने 53, विशाल ने 56 और अमित ने 38 रन बनाए। ब्लू एंजल्स की ओर से हार्दिक, प्रियांशु, आरव और अचिंत्या ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में ब्लू एंजल्स अकादमी की टीम 27.5 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई। अमित ने 28 और दक्ष ने 20 रन बनाए। सूरदास अकादमी की ओर से आर नंदिनी, तक्ष और सुमित ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।