संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एयरफोर्स मैदान पर मंगलवार को रॉयल स्ट्राइकर्स और रॉयल नाइट्स के बीच खेले गए मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स ने 24 रनों से जीत दर्ज की। 16 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्ट्राइकर्स ने 14.2 ओवर में 107 रनोंं का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से अभिषेक ने 33 और गौरव ने 36 रन का योगदान दिया। वहीं नाइट्स की तरफ से नमन को 5, अरविंद को 3 जबकि मोक्ष और हर्ष को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट्स 12.3 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्ट्राइकर्स की ओर से हर्ष ने चार, अभिषेक और अंशु ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। हर्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।