फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बी फॉर्मा के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-58 थाना पुलिस ने ट्रक छोड़कर भागे चालक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

दिल्ली के कालका जी मंदिर से मंगलवार देर रात वापस लौट रहा था देवेंद्र

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना इलाके में ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र की मौत हो गई। मृतक बी फॉर्मा का छात्र था और दोस्तों के साथ दिल्ली के कालका जी मंदिर गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


यह हादसा मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे हुआ। मृतक देवेंद्र फतेहपुर तगा का रहने वाला था। देवेंद्र के भाई गोविंद ने पुलिस को बयान दिया है कि मंगलवार दोपहर बाद वह घर कहकर गया था कि दिल्ली के कालका जी मंदिर जा रहा है। उसने ये भी बताया था कि दिल्ली तुगलकाबाद के रहने वाले दो दोस्त भी साथ जाएंगे। रात को वापस लौटने के दौरान दोनों दोस्त तुगलकाबाद तक साथ आए और फिर देवेंद्र अकेला बाइक पर आ रहा था। रात को सेक्टर-58 में जेसीबी कंपनी कट के पास आलू की बोरियों से भरे ट्रक के चालक ने देवेंद्र की बाइक में टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे मौके पर ही देवेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद पुलिस व परिवार वाले पहुंचे। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें