फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निजी अस्पतालों में 7 अगस्त से आयुष्मान लाभार्थी का नहीं होगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के आयुष्मान कार्ड धारकों को 7 अगस्त से निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार नहीं मिलेगा। इसका ऐलान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की प्रदेश इकाई ने किया है। इसको लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से पत्र जारी किया गया है, जिसमें सभी अस्पतालों से आयुष्मान लाभार्थियों के इलाज नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों का आयुष्मान के तहत मरीजों के किए गए इलाज का सरकार पर करीब 400 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें जिले के 30 अस्पताल शामिल हैं, जिसके 10 करोड़ रुपये बताए जा रहे हैं। प्रदेश आईएमए के प्रधान डॉ. महावीर पी जैन ने बताया कि जनवरी में प्रदेश सरकार ने 15 दिनों में आयुष्मान के तहत मरीजों के किए गए इलाज राशि देने की बात की गई थी, लेकिन अभी तक उपचार राशि जारी नहीं की गई है। इस संबंध में आईएमए के आयुष्मान विंग के अध्यक्ष डॉ. सुरेश अरोड़ा ने बताया कि हमें पत्र प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में 7 अगस्त से आयुष्मान लाभार्थियों का इलाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें