संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आयुष विभाग की ओर से जिले में पांच और योगशाला शुरू करने निर्णय लिया गया है। इसके लिए उपयुक्त जगह की पहचान शुरू कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक 21 जगहों पर योगशाला चल रहा है। इसमें रोजाना सुबह-शाम योग का गुर सिखाया जा रहा है।
योग को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में योगशाला बनाने का निर्णय लिया गया है। पहले से बने योगशाला में योग गुरु को तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों को योग को सिखाया जा सके। जिले के विभिन्न गांव में करीब पांच वर्ष पहले बने 21 योगशाला शुरू किया गया था। योग गुरु नियुक्त न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब इन सभी योग शालाओं में अनुबंध के आधार पर योग गुरु तैनात कर दिए गए है। जहां खिलाड़ी और ग्रामीणों को रोजाना सुबह शाम योग के माध्यम से तनाव और बीमारियों को दूर भगाने का गुर सिखाया जाता है। योगशाला के लिए पंचायत की मदद से उपयुक्त जगह की पहचान की जा रही है। योगशाला तैयार होने के बाद मान्यता प्राप्त संस्थान से योगा में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त योग गुरु को तैनात किया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को वालेंटियर के रूप में तैनात किया जाएगा।
-
सुबह शाम योग करना होगा अनिवार्य
खेल परिसर में प्रशिक्षण के लिए आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को अभ्यास शुरू करने से पहले आधे घंटे योग करना अनिवार्य होगा। योग कोच खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वृक्ष आसन, नटराज आसन, ध्यान, आंख के लिए योग, एक ही चीज को लगातार देखना, लंबाई के लिए ताड़ आसन, दर्द के लिए पवन मुक्त आसन कराएंगे।
-
इन गांवों में चल रही हैं योगशालाएं
आदर्श गांव तिलपत, तिगांव, नीमका, धौज, पाली, भूपानी, फतेहपुर,प्याला, करनेरा, फतेहपुर बिल्लौच, मुजैड़ी, अटाली, खेड़ी गुजरान, अरुआ, नवादा, चांदपुर, बड़ौली, ददसिया, मंझावली, दयालपुर आदि।
वर्जन
जिले के पांच गांव में जल्द योगशाला शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जल्द उपयुक्त जगह की पहचान की जा रही है।
- डॉ. मोहित, आयुष विभाग