फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर शहर में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के समर्थन के लिए विभिन्न सामाजिक व चिकित्सीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य लोगों में इस गंभीर आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को बेहतर सहयोग उपलब्ध कराना है। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया संस्था पिछले तीन दशकों से हजारों बच्चों को निशुल्क दवाइयां, जांच, रक्त उपलब्धता, आयरन चिलेशन, परामर्श और मानसिक सहयोग प्रदान कर रही है। महासचिव रविंद्र डुडेजा ने बताया कि संस्था के प्रयासों से देशभर में कई ब्लड बैंकों में मुफ्त रक्त उपलब्ध कराना संभव हुआ है।
विज्ञापन


प्रधान बी. दास बतरा के अनुसार, इस वर्ष रैली, रक्तदान शिविर, जागरूकता अभियान और निशुल्क चिकित्सा सेवाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही विवाह पूर्व थैलेसीमिया जांच को अनिवार्य बनाने और ‘थैलेसीमिया मुक्त भारत’ अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें