फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जलभराव से वजीराबाद सिग्नल पर यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। सेक्टर-56 स्थित वजीराबाद सिग्नल पर जलभराव की समस्या ने राहगीरों और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर जाने से साफ है कि ड्रेनेज सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। सड़क की ढलान सही न होने के कारण पानी बहने के बजाय किनारों पर जमा हो जाता है। बस क्यू शेल्टर तक पानी भर जाने से यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुलदीप मिगलानी का कहना है कि गुरुग्राम को साइबर सिटी कहा जाता है लेकिन ऐसी बुनियादी समस्याएं शहर की छवि खराब कर रही हैं। प्रशासन को इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। वहीं निहाल का कहना है कि समय पर ड्रेनेज की सफाई और रखरखाव किया जाए तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से पानी जमा है, लेकिन निकासी नहीं हो सकी है। जमा पानी के कारण मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों की आशंका बनी हुई है। यात्रियों का कहना है कि रोजाना इसी समस्या का सामना करना उनकी मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें