फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीच सड़क पर सवारियां बैठाते हैं ऑटो चालक, यातायात हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
ऑटो चालकों का अतिक्रमण बना मुसीबत, मार्केट के बाहर रोज लग रहा जाम
विज्ञापन
एनआईटी एक मार्केट के बाहर लगी रहती हैं ऑटो की कतार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी एक मार्केट के बाहर इन दिनों ऑटो चालकों के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। बाजार के मुख्य मार्ग पर चालक अपना ऑटो खड़ा करके सवारी बिठाते हैं, जिससे पूरे इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दोपहर से लेकर देर रात तक यहां ऑटो की लंबी कतार लगी रहती है। सड़क के किनारे खड़े ऑटो धीरे-धीरे मुख्य मार्ग तक फैल जाते हैं, जिसके कारण अन्य वाहनों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता है। खासकर शाम के समय, जब बाजार में भीड़ अधिक होती है, तब जाम की स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन




राहगीरों को भी इस अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है और कई बार जाम के कारण लंबा इंतजार करना पड़ता है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी बार-बार रुकना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।



दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका मानना है कि यदि यहां ऑटो के लिए अलग से स्टैंड निर्धारित कर दिया जाए और नियमित निगरानी रखी जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि मार्केट के पास पर्याप्त पार्किंग की कमी भी इस समस्या को बढ़ा रही है। ऑटो चालक अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करने को मजबूर हैं क्योंकि पास में कोई व्यवस्थित स्टैंड या पार्किंग स्थल नहीं है। यही वजह है कि मुख्य मार्ग पर भी जाम की स्थिति बन जाती है और अन्य वाहन निकलने में असमर्थ रहते हैं। यदि मार्केट में नियमित ऑटो स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए, तो न केवल जाम कम होगा, बल्कि मार्केट का संचालन बेहतर होगा।


लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें