फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, 50 लाख रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भारत कॉलोनी में प्लॉट पर कब्जे की कोशिश और मालिक से 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है। शंकर कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश की शिकायत पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ लोगों ने ताला तोड़कर, नाम मिटाकर कब्जे का प्रयास किया और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। चंद्रप्रकाश ने युद्धवीर, निशांत उर्फ संजू यादव, लाल सिंह चंदेला और मदन लाल पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर 50 लाख रुपये मांगे थे। रकम न देने पर उन्होंने कब्जे की कोशिश की। तीन महीने पहले भी इसी प्लॉट पर कब्जे का प्रयास हुआ था, पर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। शिकायतकर्ता अब पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें