फरीदाबाद। मथुरा रोड पर गुड ईयर मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी सवार महिला ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए वकील को टक्कर मार दी। हादसे में वकील घायल हो गए और महिला मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन
घायल वकील राजेंद्र प्रसाद जैन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आदर्श नगर निवासी जैन ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर की शाम छह बजे वह कार्यालय से घर लौट रहे थे। गुड़ ईयर मेट्रो स्टेशन के पास मथुरा रोड पर महिला स्कूटी चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर से वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए, जिससे उनके मुंह, हाथ व पैरों में चोटें आएं। महिला भीड़ देखकर अपनी स्कूटी लेकर चली गई। वकील उसका नंबर नोट नहीं कर पाए। संवाद