फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी का डेटा लीक करने की धमकी देकर साॅफ्टवेयर बेचने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी के सिस्टम पर मालवेयर अटैक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र स्थित फासनर (स्क्रू) निर्माता कंपनी स्टेरलिंग टूल्स लिमिटेड के सिस्टम पर मालवेयर अटैक का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात ने ऐसा कर सिस्टम की स्क्रीन पर पॉपअप मैसेज डाला। जिसमें कंपनी का संवेदनशील डेटा लीक करने की धमकी देकर साॅफ्टवेयर बेचने का प्रयास किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को ये शिकायत कंपनी के ग्रुप सीएफओ पंकज गुप्ता की ओर से दी गई है। आरोप है कि 27 दिसंबर 2024 को एक कर्मचारी ने इनवॉइस बनाते समय देखा कि सिस्टम पर मालवेयर अटैक हुआ है। आरोप है कि कंपनी के सभी प्लांट व कॉरपोरेट ऑफिस के आईटी सिस्टम पर इसका असर हुआ। कुछ फाइल में बदलाव किया गया और सभी फाइल्स को प्रभावित किया गया। जिससे कंपनी के कर्मचारी फाइल एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। कर्मचारी ने कंपनी की आईटी टीम को सूचना दी तो उन्होंने भी मालवेयर अटैक की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कंप्यूटर स्क्रीन पर मैसेज आया कि आपकी सभी फाइल चुरा ली गई हैं और डेटा को गुप्त कोड में बदल दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए हर फोल्डर में रीड मी टेक्स्ट को देखिये। रीड मी फाइल पर लिखा आ रहा था कि सिस्टम की जरूरी फाइल अब उपलब्ध नहीं हैं। आरोपी ने लिखा कि हमने 1 टीबी से अधिक सेंसेटिव डेटा आपके सिस्टम से डाउनलोड कर लिया है। सहयोग नहीं करोगे तो इसे वायरल कर दिया जाएगा। फाइल रिकवरी के लिए सॉफ्टवेयर खरीदने और 24 घंटे के अंदर संपर्क करने को कहा गया। कंपनी की आईटी टीम ने अपने स्तर पर जांच शुरू की और शिकायत पुलिस को भी दी गई। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें