फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक रोकने पर सिपाही को कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी थाने की पाली चौकी क्षेत्र में खनन माफिया की गाड़ी रोकने पर ट्रक चालक ने सिपाही को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो वह चलती गाड़ी से कूद कर भाग गया। बाद में गाड़ी पेड़ से टकराकर रुक गई। पुलिस ने ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान गांव भाटी कलां, दिल्ली निवासी संजीव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

माइनिंग सेल में तैनात एएसआई महेंद्र सिंह ने पाली पुलिस चौकी को दी शिकायत में बताया कि वह अपने स्टाफ के साथ गुरुग्राम रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान क्रशर जोन से टोल की ओर एक ट्रक आता दिखाई दिया। टीम ने गाड़ी रुकवाकर चालक से खनन संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। इसी दौरान वहां एक स्कार्पियो गाड़ी आई और उसमें सवार व्यक्ति ने चालक को कहा कि गाड़ी को भगा ले जाए और कहीं खाली कर दे ताकि कोई सबूत न मिले। उसने ये भी कहा कि गाड़ी के आगे यदि कोई पुलिसकर्मी आए तो उसे भी कुचल दे। इस पर चालक ने ट्रक दौड़ा दिया। उसके सामने सिपाही राजेश खड़ा था। चालक ने उसे कुचलने का प्रयास किया। इस पर राजेश ने दूसरी तरफ कूदकर अपनी जान बचाई।
पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो और ट्रक दोनों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया। घेराबंदी कर टोल के पास स्कॉर्पियो सवार को पकड़ लिया, जबकि ट्रक चालक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। ट्रक एक पेड़ से टकराकर रुक गया। बहरहाल, पुलिस ने ट्रक और स्कॉर्पियो दोनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें