फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नौकरी करने के लिए कहा तो पिता पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, पलवल और फरीदाबाद में पहले से चार मामले दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की भीम बस्ती में नौकरी करने की बात कहने पर युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पिता को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बेटे विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार भीम बस्ती निवासी बालकिशन 16 अगस्त की शाम अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान बालकिशन और उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे विकास उर्फ विक्की को जीवनयापन के लिए नौकरी या कोई काम करने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर विकास अपने पिता से गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विकास ने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और पिता बालकिशन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त को आरोपी विकास उर्फ विक्की को सैनी चौक, ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पलवल और फरीदाबाद में पहले से चार मामले दर्ज बताए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें