फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 50 हजार रुपये लेकर लौट रहे व्यक्ति पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। छांयसा थाना क्षेत्र के गांव अरुआ में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, पथराव, चेन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

असलम खान ने थाना छांयसा में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 18 जुलाई की शाम करीब 8 बजे उनके चाचा आसीब खान 50 हजार रुपये लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। शिकायत के अनुसार सुमित, साहिल, अमित, विक्रम तथा हर्ष सहित अन्य लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने छत से ईंट-पत्थर भी फेंके, जिसकी चपेट में आने से एक महिला समीना घायल हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उनका रास्ता भी रोक लिया। असलम खान ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान उनकी सोने की चेन भी छीन ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें