फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दहेज की मांग का विरोध करने पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। तिरखा कॉलोनी निवासी युवक ने अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग का विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रविवार शाम ड्यूटी से घर लौटते समय उसकी बहन के देवर टिंकू ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे, सरिया और चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। पीड़ित निखिल ने बताया कि वह कुछ समय पहले गांव मखनपुर से नौकरी के सिलसिले में फरीदाबाद आया था। उसकी दो बहनें हैं। इनमें से एक की शादी तिरखा कॉलोनी में हुई है, जबकि दूसरी बहन राखी की शादी सीही गांव में हुई है। निखिल का आरोप है कि उसकी बहन राखी के ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे हैं। इसी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें