फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थार की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद।
विज्ञापन

एनआईटी-4/5 चौक के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार थार ने बिजली के खंभे में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में ट्रिपिंग हो गई और गांधी कॉलोनी फीडर की बिजली करीब आधे घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर परमिट लेकर आपूर्ति बहाल कर दी लेकिन पोल से जुड़े मीटर, वाई-फाई और अन्य तार टूटने से एनआईटी-4 के लोगों की परेशानी दोपहर तक बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन की आगे की तरफ टक्कर के निशान भी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार वाहन अस्थायी रूप से पंजीकृत था और उसकी स्थायी नंबर प्लेट अभी नहीं आई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है। एनआईटी-5 के एसडीओ प्रदीप यादव ने बताया कि बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कर दिया था। हाईटेंशन लाइन की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें