फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में एटीएम कैशलेस

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में एटीएम कैशलेस
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में कहीं सर्वर की दिक्कत है तो कहीं मशीन गड़बड़ है। बैंक शाखाओं में नकदी निकालने वालों की लाइन लगी है। छोटे दुकानदार ऑनलाइन लेनदेन से दूर हैं, इसलिए दिक्कतें अधिक हो रही हैं। सोमवार को शहर के ज्यादातर एटीएम में कैश नहीं थे। ऐसे में नकदी निकालने वालों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक के चक्कर लगाने पड़े।
नीलम चौक से लेकर भगत सिंह चौक तक बैंकों के कई एटीएम उपलब्ध हैं, लेकिन कैश न होने की वजह से सोमवार सुबह 11 बजे के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नकदी निकालने के लिए लोग एटीएम पर पहुंचते हैं तो कम्प्यूटर स्क्रीन पर सर्वर डाउन होने, नकदी न होने या एटीएम के काम न करने की जानकारी मिल रही थी।
विज्ञापन

-----
नीलम चौक पर आठ एटीएम, पर नकदी नहीं
- कहने को तो नीलम चौक पर आठ से दस एटीएम हैं, लेकिन किसी में भी नकदी नहीं है। इसकी वजह से नकदी के लिए आधे घंटे से दर-दर भटकना पड़ रहा है। बैंक को त्योहार को देखते हुए एटीएम में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था कराने पर जोर देना चाहिए।
- मुकेश, बल्लभगढ़
- पिछले 10-15 दिनों से लोगों को कैश निकालने के लिए कई किमी दूर चलकर दूसरे क्षेत्रों में मौजूद एटीएम तक जाना पड़ता है और इसमें उनका वाहन किराया भी खर्च होता है। दिवाली की खरीदारी और रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लोगों के पास नकदी का होना जरूरी है, मगर आलम यह है कि बैंक एकाउंट में पैसे तो हैं, लेकिन हाथ में नकदी नहीं हैं।
विज्ञापन

- सत्यवीर, एनआईटी
- जब भी एटीएम से कैश निकालने जाते हैं तो गार्ड का रटा-रटाया जवाब मिलता है। बैंक की ओर से एटीएम के लिए कैश की गाड़ी नहीं आई है। जब आएगी तब पैसे निकाल सकेंगे। त्योहार के दिनों में बैंकों की ओर से की जाने वाली इस लापरवाही का खामियाजा लोगों को झेलना पड़ रहा है।
- अनूप, सेक्टर 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें