फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चार स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए
विज्ञापन

400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गुरुग्राम के सिकोहपुर स्टेडियम में आयोजित पांचवीं जुनैत्सु ओपन फेडरेशन कप कराटे चैंपियनशिप में जिले की किंग सेन फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते। 25 अक्तूबर को जुनैत्सु शोतोकान कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में वेदांशी, अयांश, अव्युक्त और युवांश ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, वैभव ने रजत पदक हासिल किया। तनिषा, इशानी, तेजस्वी और अर्णव ने कांस्य पदक जीतकर क्लब का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस जीत पर प्रशिक्षक आशीष सेन ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें