फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीरज चोपड़ा भाला फेंक दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, अंडर 14, 16, 18 औैर अंडर 20 के मुकाबले खेले गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शुक्रवार को नीरज चोपड़ा भाला फेंक दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें अंडर 14, 16, 18 औैर अंडर 20 के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


अंडर 14 के बालक वर्ग में आदित्य ने 34.30 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं हेमंत दूसरे, सचिन तीसरे और लक्ष्य चौथे स्थान पर रहे। अंडर 16 में अजय ने 44 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि हर्ष दूसरे, जयंत तीसरे और मनीष ने चौथा स्थान हासिल किया। अंडर 18 में निपुण ने 48.65 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि दक्ष 42.70 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अंडर 20 में अभिषेक ने 58.30 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि रौनक 41.46 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में सिर्फ अंडर 14 के मुकाबले खेले गए। इनमें 17.65 मीटर के साथ छवि पहले स्थान पर रहीं जबकि 17.40 मीटर के साथ शिक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें