फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के 9 राजकीय विद्यालयों में स्थापित होंगी अटल टिंकरिंग लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को किताबोंं के साथ-साथ प्रयोगात्मक गतिविधियां करने का मौका मिलेगा
विज्ञापन

सूरज कुमार
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों को विज्ञान और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए अटल टिंकरिंग लैब की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी सत्र से 9 विद्यालयों में लैब स्थापित की जाएंगी। इससे पहले 10 विद्यालयों में लैब का प्रस्ताव भेजा गया था। नई लैब बनने से जिले के राजकीय विद्यालयों में लैब की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इन लैब को नीति आयोग द्वारा विकसित किया जाएगा। इसमें छात्रों को किताबोंं के साथ-साथ प्रयोगात्मक गतिविधियां करने का मौका मिलेगा। वे नई तकनीक को समझने में सक्षम होंगे। गौरतलब है कि वर्तमान में जिले के 11 राजकीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब संचालित हो रही हैं। इनमें छात्र नए तकनीकी उपकरणों की सहायता से प्रयोग और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नई लैब स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। एटीएल से छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की अवधारणा समझने में मदद मिलेगी। छात्रों में उद्यमिता और नवाचार की भावना को विकसित किया जा सकेगा। यह छात्रों को किताबों से सीखे सिद्धांतों के वास्तविक जीवन के अनुप्रयोग और महत्व को सीखने में मदद करेगा।


इन विद्यालयों में स्थापित होंगी लैब



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरयाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयालपुर, पन्हेरा खुर्द, सेक्टर तीन, पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंदावली, भनकपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहना तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोरा


इन विद्यालयों में पहले से चल रही है लैब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजरौंदा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर तगा, सेहतपुर, राजकीय उच्च विद्यालय सोतई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर कलां, सीही सेक्टर सात, तिलपत, छायंसा, अनंगपुर तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमएमपुर
विज्ञापन



वर्जन
प्रशासन द्वारा जिले के अधिक से अधिक विद्यालयोंं में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित किए जाने की योजना है। इसके माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा होगा और समस्याओं को तकनीकी के माध्यम से हल करने की सोच विकसित होगी।- श्रीकृष्ण शर्मा,जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें