फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटीन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेगी, 10 रुपये में मिलेगा खाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा मौजूद रहे। इस कैंटीन के माध्यम से किसान एवं मजदूर को प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मात्र 10 रुपये में पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को अधिक से अधिक आजीविका का अवसर उपलब्ध कराना है। ताकि वह गरीबी रेखा से ऊपर आ सके। स्वयं सहायता समूह के जिला परियोजना अधिकारी शिवम तिवारी ने बताया कि इस कैंटीन में साफ-सफाई और गुणवत्ता की निरंतर निगरानी की जाएगी। इसकी सफाई व स्वच्छता स्वयं सहायता समूहों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें