फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: असम राइफल्स के सहायक कमांडेंट व दोस्त को पीटा, कार भी क्षतिग्रस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित सहायक कमांडेंट गौतम बुद्धनगर के गांव बिसरख के रहने वाले हैं, फिलहाल मणिपुर में हैं तैनात
विज्ञापन


भूपानी थाना में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भूपानी थाना एरिया में शराब ठेके से बीयर लेकर निकल रहे असम राइफल्स के सहायक कमांडेंट व दोस्त पर युवकों ने हमला कर दिया। स्कूटी, बाइक व कार में सवार होकर आए युवकों ने पहले इनोवा कार के शीशे पर पत्थर से वार किया। सहायक कमांडेंट व दोस्त के विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर मारकर उन्हें घायल किया। साथ ही कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सहायक कमांडेंट गौतम बुद्धनगर बिसरख गांव से अपने दोस्त के फॉर्म पर पार्टी करने आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि भूपानी थाने में 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। टीम मामले में जांच कर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत डाॅ. रोहित कुमार ने दी है। ये असम राइफल्स में सहायक कमांडेंट हैं और फिलहाल मणिपुर में तैनात हैं। तीन दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने घर गौतम बुद्धनगर के बिसरख गांव आए थे। रविवार को वह दोस्त नवीन चौहान के यहां पार्टी करने गए थे। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपने दोस्त नवीन चौहान के साथ गांव के पास स्थित ठेके से बीयर खरीदी। बीयर खरीदकर जैसे ही वह अपनी गाड़ी में बैठने लगे तो पीछे से 10 से 15 अनजान युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान सहायक कमांडेंट की सोने की चेन भी आरोपी छीनकर भाग गए। घायल हालत में डॉ. रोहित को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के नाम-पता शिकायत में पुलिस को नहीं दिए गए हैं। ऐसे में ये भी स्पष्ट नहीं है कि हमला रंजिश के चलते किया गया या कोई अन्य कारण है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें