फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी राजस्थान धौलपुर निवासी मोनू (26) को थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दोस्त अमित नाबालिग पीड़िता के घर में किराये पर रहता था। अमित ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर रेपिडो बाइक से आरोपी के पास नोएडा के सूरजपुर भेज दिया था। वहां आरोपी पीड़िता को अपने कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अमित व मोनू दोनों पहले फरीदाबाद में ही टाइल्स लगाने का काम करते थे। आरोपी पल्ला निवासी अमित (22) को इस मामले में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पकड़े गए मोनू को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। नाबालिग के पिता ने 4 जून को इस संदर्भ में पल्ला थाना पुलिस को शिकायत दी थी। ब्यूरो