फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की उंगली टूटी-छेड़छाड़ और बाली तोड़ने के आरोप जांच में नहीं मिले सही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में मारपीट की पुष्टि होने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115(2), 117(2) और 324(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, महिला द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ और कान की बाली तोड़ने के आरोप जांच में सही नहीं पाए गए।
विज्ञापन


शिकायत में सेक्टर-45 निवासी प्राची ने बताया कि वह एक बीमार कुत्ते को ढूंढ रही थी। इसी दौरान एक महिला ने उसे वहां कुत्तों को खाना नहीं खिलाने के लिए कहा। इसके बाद महिला की बेटी डंडा लेकर आ गई और विवाद बढ़ गया। प्राची का आरोप था कि उसके साथ मारपीट की गई, मोबाइल फोन तोड़ दिया गया, गलत तरीके से छुआ गया और कान की बाली भी तोड़ दी गई। प्रारंभिक शिकायत के समय प्राची ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया था। अगले दिन वह निजी अस्पताल में भर्ती मिली। मेडिकल जांच में उसके माथे, हाथ, पैर और शरीर पर चोटें पाई गईं व बाएं हाथ की दूसरी उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 14 जुलाई को सूरजकुंड थाने में मारपीट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें