फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में घुसकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। उटावड थाना के ढकलपुर गांव में 21 मार्च को पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। करीब 13 हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी, डंडे और फरसे से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर पर फरसा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे नूंह नल्हड़ स्थित मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन




उटावड थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि पीड़ित आकिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह, उसका भाई आसिफ और माता अकबरी घर पर मौजूद थे। तभी गांव के ही हुजैफा, कैफ, तसब्बुरहमान, नासीर, आमीर, आकिल, इकबाल सहित करीब 13 महिला-पुरुष हाथों में फरसा, लाठी और डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। हुजैफा ने आसिफ के सिर पर फरसे से वार किया। आसिफ के जमीन पर गिरते ही अन्य आरोपियों ने उस पर लाठियों की बरसात कर दी। शोर सुनकर जब पड़ोसी तसलीम, शकील और अन्य लोग बीच-बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत हथीन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उटावड थाना पुलिस ने आकिल की शिकायत के आधार पर सभी 13 नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें