फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुजुर्गों के साथ समय बिताने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके अनुभवों को समझना और सम्मान देना आज की आवश्यकता है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने यह संदेश दिया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई और पुरानी पीढ़ी के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि मोबाइल तकनीक के इस दौर में बुजुर्ग कहीं पीछे छूटते जा रहे हैं, जिसे बदलना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे बुजुर्गों के साथ समय बिताएं। इससे बुजुर्ग अकेलापन महसूस नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें