फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहमति संबंध में रहने वाले को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार रात करीब 11 बजे तिगांव थाने में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) हिदायत खान को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एएसआई ने राजस्थान की एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे दिल्ली निवासी युवक को रेप केस में गिरफ्तारी की धमकी दी थी। युवक से केस रफा-दफा करने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की गई थी। बाद में एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शनिवार रात करीब 11 बजे युवक रिश्वत की पहली किस्त के 20 हजार रुपये देने थाने पहुंचा, जहां पहले से ट्रैप लगाए बैठी एसीबी की टीम ने पकड़ लिया।



जानकारी के अनुसार राजस्थान के डीग जिले की रहने वाली युवती और दिल्ली के श्रीनिवासपुरी, गांधी कैंप-2 निवासी रोहित पिछले काफी समय से सहमति संबंध में रह रहे थे। कुछ दिनों से दोनों तिगांव में रोहित के एक रिश्तेदार के घर रह रहे थे। रोहित के मुताबिक, 10 सितंबर को युवती के परिजन वहां पहुंचे। परिजनों ने उससे और युवती से मारपीट की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रोहित का आरोप है कि उसने पुलिस को बताया था कि युवती बालिग है और अपने परिवार के साथ नहीं जाना चाहती है। इसके बावजूद एएसआई हिदायत खान ने युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया। इस मामले में युवती की परिजनों ने तिगांव थाना में शिकायत दी थी, जिसको रफा-दफा करने के लिए रिश्वत मांगी गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




बार-बार फोन कर मांगी रकम



रोहित ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उसे और उसके रिश्तेदार को रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद केस रफा-दफा करने के लिए दो लाख रुपये मांगे गए। रोहित के अनुसार, उसने पहले पांच हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन इसके बाद भी एएसआई फोन करके रकम की मांग बार-बार करता रहा। बाद में एक लाख रुपये में मामला निपटाने की बात तय हुई। रकम एक सप्ताह में तीन किस्तों में देनी थी।
विज्ञापन




पहली किस्त लेकर पहुंचा था युवक



शनिवार को पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये देने थे। रोहित ने एसीबी से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। शनिवार रात करीब 11 बजे रोहित रुपये लेकर तिगांव थाने पहुंचा। आरोप है कि एएसआई ने उसे थाने के अंदर पैसे लेकर बुलाया था। जैसे ही हिदायत खान ने 20 हजार रुपये लिए, एसीबी की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें