फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक सप्ताह में 66 साइबर ठग धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पुलिस ने एक सप्ताह में साइबर ठगी के 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 90 हजार 850 रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं विभिन्न बैंक खातों में जमा 39 लाख 73 हजार 436 रुपये फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में तीनों साइबर थानों की टीमों ने 12 से 18 सितंबर तक कार्रवाई की। टीमों ने 470 शिकायतों का भी निपटारा किया। आरोपियों की पहचान सुनील, विक्की, मनीष, साहिल, राहुल, रवि, पवन कुमार, शुभम भाटी, पवन रजक, सुजल, बिमल शर्मा, लोकेश, अरसद, आकाश कुमार, रजनीश, जीतू, प्रकाश, जितेश, शेखर, मंजीत, रजत राठी, नेमाराम, मुदित पारिक, मुकेश, रामू, बोबी सिंह, कपिल कुमार, आशीष कुमार, सुरेश कुमार, जितेंद्र के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें