फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर चौक पर लगाई जाएगी बाबा साहब की अष्टधातु निर्मित प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हार्डवेयर चौक स्थित आंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की अष्टधातु की प्रतिमा लगाई जाएगी। नगर निगम ने गोल चक्कर के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की है। इसके टेंडर जारी कर दिए हैं। यहां पार्क विकसित कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। चौक के जीर्णोद्धार के लिए डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया ने पिछले साल नवंबर से जनवरी तक धरना भी दिया था।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से आंबेडकर चौक गोल चक्कर की हालत काफी खस्ता हुई पड़ी है। यहां सारी ग्रिल टूट चुकी हैं और अंदर बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर व मोबाइल टावर तक लग गए हैं। गोल चक्कर की हालत खराब होने पर विभिन्न संगठन कई बार इसके जीर्णोद्धार की मांग उठा चुके हैं। पिछले साल नवंबर में पूर्व छात्र नेता व डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के हरियाणा प्रभारी दिनेश नरवाना ने धरना दिया था, जोकि जनवरी तक चला था। कई संगठनों ने अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में भी इसकी शिकायत की थी, जिस पर आयोग ने नगर निगम व जिला प्रशासन को तलब किया था।
नगर निगम ने अधीक्षक अभियंता बीरेंद्र कर्दम ने बताया कि गोल चक्कर के जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। हालांकि अभी कोई कंपनी टेंडर लेने नहीं आई है। चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की अष्टधातु की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा गोल चक्कर में पार्क विकसित कर लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। बिजली निगम को ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने के लिए पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें