फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य संतों ने हमेशा हमारी संस्कृति को संरक्षण दिया है: विपुल गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित आर्य गुरुकुल मंझावली यमुना तट फरीदाबाद का वार्षिक महोत्सव एवं वैदिक उपदेशक महाविद्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ। इसमें कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने शिरकत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आर्य समाज की परंपरा हमारे भारत की संस्कृति के साथ घुली मिली है। आर्य संतों एवं ऋषियों ने हमारी संस्कृति को हमेशा ही संरक्षण दिया है और उनकी कुर्बानियों को भी हमें याद रखना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थित आर्य गुरुकुल मंझावली यमुना तट पूरे देश में अपनी पहचान रखता है। इस गुरुकुल से मेधावी बच्चों ने निकालकर क्षेत्र को और देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि वह गुरुकुल के हर कार्य में पूरी तरह से साथ हैं। इस अवसर पर लाला दीनदयाल गुप्त, कैप्टन अभिमन्यु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें