फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रामलीला की तैयारियों में जुटे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
14 अक्तूबर से होगी शुरूआत, श्री धार्मिक लीला कमेटी करेगी आयोजन
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से रामलीला के लिए कलाकारों से रिहर्सल करना शुरू कर दिया है। 14 अक्तूबर से रामजन्म के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। कमेटी के प्रधान तेजिन्द्र खरबंदा ने कहा कि इस बार रामलीला को ओर ज्यादा भव्य करने के लिए आधुनिकता का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


रामलीला के निर्देशक हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि कलाकार अपनी कला को निखारने के लिए 27 दिनों तक लगातार अभ्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हनुमान और मेघनाथ के संवादों का अभ्यास करवाया गया। हनुमान का किरदार निभा रहे रोहित खरबंदा इस रोल को 2 वर्षों से निभा रहे हैं। उन्हें रामभक्त हनुमान की मधुर आवाज का अभ्यास करवाया गया क्योंकि हनुमान जी अपनी मधुर आवाज से ही सबका दिल जीतते थे। इसी तरह मेघनाथ को अभिनय कर रहे पंकज बत्रा जोकि रामलीला में अपने किसी भी किरदार से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं, वह इस किरदार को लगभग 10 वर्षों से निभा रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय को निखारने के लिए पसीना बहाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें