फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आर्सेनल क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पाली स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को एनआईटी टाइटंस और आर्सेनल क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में आर्सेनल क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। 20 ओवर के मुकाबले में एनआईटी टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नितिन ने 30, गैरी गुलाटी ने 25 और राकेश ने 17 रन का योगदान दिया। एनआईटी टाइटंस की ओर से करन और निशांत ने दो-दो जबकि राम और मनीष ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन

133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे आर्सेनल क्रिकेट क्लब ने 14.4 ओवर में 6 विकेट शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से विवेक ने 57, दीपांशु ने 24 और राजेश ने 21 रन की पारी खेली। वहीं एनआईटी टाइटंस की ओर से अभिषेक ने दो जबकि आरजी और हरीश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। आर्सेनल क्रिकेट क्लब की ओर से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विवेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें