फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आर्सेनल क्लब ने रॉयल स्ट्राइकर्स को 31 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिल्वर–जुबली कैश प्राइज प्रतियोगिता की हुई शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी में सोमवार को 25वीं रविंदर फागना सिल्वर–जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉर्पोरेट कप प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहला मैच आर्सेनल क्रिकेट क्लब और दी रॉयल स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। 20 ओवर के मुकाबले में आर्सेनल क्रिकेट क्लब ने दी रॉयल स्ट्राइकर्स को 31 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आर्सेनल की टीम ने 178 रन का स्कोर खड़ा किया। नेगी ने 56 और दीपांशु ने 33 रन का योगदान दिया। स्ट्राइकर्स की ओर से अमित पवार और लक्की चीमा ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्राइकर्स की टीम 147 रन ही बना पाई। शानदार पारी खेलने वाले नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अमन को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के दूसरे दौर के मुकाबले आज खेले जाएंगे। पहला मुकाबला सुबह 9 बजे शुरू होगा। वहीं दूसरे मुकाबले की शुरुआत शाम 3.30 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें