फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना मंडी में मूंग की आवक जारी, 7,200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। मोहना अनाज मंडी में मूंग की फसल की आवक लगातार जारी है। सोमवार को मंडी में करीब 2,000 कट्टों की आवक दर्ज की गई। किसानों को उनकी उपज के अच्छे दाम मिल रहे हैं, जिससे उनमें संतोष देखा जा रहा है।
मंडी में हुई बोली के दौरान मोटी मूंग का अधिकतम भाव 7,200 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि बारीक मूंग 6,300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदी गई। क्षेत्र के किसान लगातार अपनी मूंग की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मोहना मंडी में मूंग की सरकारी खरीद की व्यवस्था नहीं होने के कारण फसल की खरीद निजी व्यापारियों के माध्यम से बोली लगाकर की जा रही है।
विज्ञापन

मंडी प्रधान दानी अत्री ने बताया कि मंडी में मूंग की आवक लगातार बढ़ रही है और निजी व्यापारियों द्वारा किसानों की फसल की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को उनकी उपज के बेहतर दाम मिल रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, मोहना मंडी के सचिव ऋषि कुमार ने बताया कि मंडी में मूंग की सरकारी खरीद नहीं होती है। इसके बावजूद किसानों की सुविधा के लिए निजी खरीद की व्यवस्था के तहत बोली लगाकर फसल खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाली फसल का सुचारु रूप से निस्तारण किया जा रहा है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। मूंग की आवक आगामी दिनों में और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें