फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: री-अपीयर फॉर्म में अबतक लगभग 100 छात्रों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू ने 4 अक्तूबर को जारी किए थे फॉर्म, 16 तक बिना लेट फीस के भर सकेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से संबद्ध सभी कॉलेजों में पढ़ रहे विभिन्न कोर्सों में फेल लगभग 100 छात्रों ने अब तक री-अपीयर के फॉर्म में आवेदन किया है। इसके लिए 4 अक्तूबर को विश्वविद्यालय की ओर से फॉर्म जारी कर दिए थे।

विभिन्न कोर्सों में फेल विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। विद्यार्थी 16 अक्तूबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के री-अपीयर फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए बैचलर ऑफ कॉमर्स (4 वर्षीय-एडेड एवं एसएफएस), बीएससी (भौतिक विज्ञान), बीसीए (4 वर्षीय), बीटीटीएम (4 वर्षीय), बीए (पत्रकारिता एवं जनसंचार सहित सभी नियमित छात्र), बीबीए (4 वर्षीय), कला स्नातक-प्रथम सेमेस्टर (एनईपी 2020), एमए (अंग्रेजी), एमएससी (कंप्यूटर साइंस), एमकॉम-प्रथम सेमेस्टर (एनईपी 2020) आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अक्तूबर तक आवेदन करने पर 970 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा तीन नवंबर तक आवेदन करने पर 1940 रुपये की लेट फीस का भुगतान करना होगा।
इसके साथ ही एमकॉम, एमए और एमएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इन छात्रों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर है। इसके बाद छात्रों को लेट फीस का भुगतान करना होगा। री-अपीयर फॉर्म भरने से पहले छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर निर्देश और आवेदन प्रक्रिया को सही से समझ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें