फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इजिप्ट में आयोजित टीटी प्रतियोगिता में अरमान का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। इजिप्ट में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित डब्ल्यूटीटी (वर्ल्ड टेबल टेनिस) यूथ कंटेंडर कैरो प्रतियोगिता के लिए जिले के अरमान वाधवा का चयन हुआ है। वह अंडर 12 एवं 15 आयुवर्ग में एकल व मिश्रित प्रतियोगिता में खेंलेगे। जिला टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता बतौर कोच अरमान के साथ जाएंगे।
विज्ञापन

एनआईटी एक में रहने वाले 12 वर्षीय अरमान वाधवा सेक्टर 14 मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र हैं। वह लगातार चार वर्षों से राष्ट्रीय विजेता रहे हैं। पिछले वर्ष अंडर-13 में शानदार प्रदर्शन किया था। देश में टाॅप-16 खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे। उस रैंकिंग के आधार पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। पहली बार अंडर-15 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। उनके चयन पर पिता रमन वाधवा और मां कामना बहुत खुश हैं। जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष डीपी गोयल व सचिव रमन दत्ता ने अरमान व अंकित को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें