फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर जहरीली हुई हवा, प्रदूषण पहुंचा 400 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एक बार फिर शहर की हवा जहरीली हो गई है। हवा थमने के कारण बृहस्पतिवार को प्रदूषक तत्व पीएम-2.5 का स्तर 406 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। सुबह से स्मॉग छाया रहा। इससे जहां लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन और खांसी की शिकायत भी हो रही है। लोग घर से मास्क लगाकर निकले। शाम के समय हल्की बारिश होने से लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तेज हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई थी, मगर हवा थमने के बाद एक बार फिर प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में पीएम-2.5 का स्तर 398 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया, जोकि शाम चार बजे बढ़कर 404 माइक्रोग्राम पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जयभगवान शर्मा के अनुसार प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा नगर निगम व अन्य विभाग भी जुटे हुए हैं। कोयला आधारित उद्योग बंद हैं। विभाग लगातार उनका निरीक्षण भी कर रहा है कि कहीं कोई चोरी छिपे फैक्टरी चला तो नहीं रहा। इसके अलावा नगर निगम की टीमें भी कूड़ा जलाने वालों व प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। सभी की ओर से गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तेज हवा चलने या फिर बरसात होने से प्रदूषण का स्तर तेजी से घटेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

स्मॉग से दृश्यता भी हुई कम
सारा दिन शहर स्मॉग की चादर में लिपटा रहा। इससे जहां लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने की शिकायत हुई, वहीं स्मॉग के कारण दृश्यता भी कम रही। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण 100 मीटर की दूरी पर चल रहे वाहन भी दिखाई नहीं दे रहे थे। ऐसे में लोगों ने वाहनों की हैड लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें