फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर और पलवल के दो अंडरपास को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की बैठक में परियोजनाओं पर लगी मुहर, एनएचएआई जल्द लगाएगा टेंडर
विज्ञापन

फरीदाबाद, पलवल और मथुरा-आगरा क्षेत्र में 1123.56 करोड़ रुपये से बनेंगी परियोजनाएं
अगले साल से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद, 68 हजार वाहन चालकों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद-पलवल क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर (आरओबी) और पलवल के मितरौल व मुंडकटी चौक पर अंडरपास बनाने की मंजूरी दे दी है। मंगलवार को मंत्रालय में हुई बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। योजना के अनुसार अगले वर्ष से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
इन परियोजनाओं के साथ मथुरा और आगरा क्षेत्र में बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज को भी मंजूरी दी गई है। फरीदाबाद, पलवल और मथुरा-आगरा क्षेत्र में प्रस्तावित इन सभी परियोजनाओं पर कुल 1123.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर बनने से शहर के वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। यहां अभी फ्लाईओवर चार लेन है। इससे यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे न केवल स्थानीय लोगों बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले दूसरे राज्यों के वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। फ्लाईओवर बनने के बाद यहां लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। नई कार्ययोजना के तहत चार से सात लेन किया जाना है।
विज्ञापन

इसी तरह पलवल जिले के मितरौल और मुंडकटी चौक पर अंडरपास बनने से आसपास के गांवों और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े मार्गों पर आवागमन आसान होगा। इन परियोजनाओं से यात्रियों का समय और ईंधन दोनों बचने की उम्मीद है। परियोजनाओं से करीब 68 हजार वाहन चालकों को प्रतिदिन लाभ मिलने का अनुमान है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद अब एनएचएआई की टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद है कि अगले वर्ष से इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें