फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुजेसर गांव में 24 गलियों के निर्माण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में सड़कों के साथ गलियों का किया जा रहा कायाकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर की आंतरिक गलियों और कॉलोनियों में लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने अब ठोस कदम उठाया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निगम ने लगभग 5 करोड़ रुपये की तीन बड़ी सड़क निर्माण परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इसी कड़ी में मुजेसर गांव में 24 गलियों के निर्माण के लिए मंजूरी मिली है।


मुजेसर गांव में गड्ढा मुक्त होंगी गलियां
नगर निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मुजेसर गांव में 24 गलियों (सराय मोहल्ले की गली नंबर 1 से 10 और अन्य 14 स्थानों) में आरएमसी एम-25 ग्रेड की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को 9 महीनों में पूरा किया जाएगा। इसमें करीब 85 लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन


श्याम कॉलोनी में 1.60 करोड़ की परियोजना परो होगा काम
निगम की तरफ से श्याम कॉलोनी वार्ड 23 में लगभग 1.60 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स और पक्की सड़कें बनाने का कार्य किया जाएगा। इसमें गली नंबर 39 से 99 तक की गलियों और आसपास के क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यहां 80 एमएम मोटाई वाले इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इससे जलभराव और धूल की समस्या समाप्त होगी।



पंचशील कॉलोनी में दो चरणों में होंगे विकास कार्य
पंचशील कॉलोनी वार्ड 25 में भी दो अलग-अलग परियोजनाओं पर कार्य शुरू होगा। पहली परियोजना में 1.75 करोड़ की लागत से गली नंबर 8 से 43 और आस-पास की गलियों में नई सड़कों और टाइल्स का निर्माण कराया जाएगा। दूसरी परियोजना में 1.50 करोड़ की लागत से अन्य सड़कों का पुनर्निर्माण और टाइलिंग कार्य किया जाएगा।
नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत

लोगों को मिलेगी राहत
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से खराब सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पैदल चलने वाले के साथ वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी वहीं जलभराव से भी छुटकारा मिलेगा।


सड़कों के साथ गलियों का हो रहा विकास
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद की सभी प्रमुख कॉलोनियों और आंतरिक गलियों में सड़कों की स्थिति सुधारने का लक्ष्य है। पहले चरण में वार्ड 2, 23 और 25 में कार्य शुरू किए गए हैं जल्द ही अन्य वार्डों में भी इसी तरह की परियोजनाएं लागू की जाएंगी।
विज्ञापन


फरीदाबाद नगर निगम की तरफ से सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में लोगों को इनका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें