फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 तक आवेदन
विज्ञापन


हथीन । जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और इकाइयों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने 7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र संगठन, संस्थाएं, जिला प्रशासन, शहरी स्थानीय निकाय, उद्योग और अन्य संबंधित इकाइयां आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकेंगे। अंतिम तिथि 28 अगस्त है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय और जल क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ परियोजना सहित कई श्रेणियां शामिल हैं। जल क्षेत्र में सीएसआर पहल के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग को भी सम्मान दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में जल संसाधन प्रबंधन, जल संचय-जनभागीदारी और जल जीवन मिशन जैसी उप-श्रेणियां रखी गई हैं। पात्र आवेदक पोर्टल और जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। la
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें