विभाग ने जारी किया नया शेड्यूल, कम आवेदन के कारण बढ़ाई गई तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और महाविद्यालयों के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार जिले के चार कॉलेजों में उम्मीद से कम आवेदन प्राप्त हुए थे। इसको ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अब इच्छुक छात्र 21 अगस्त तक दाखिले के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसके कारण कई छात्र समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे। तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों में खुशी की लहर है जो किन्हीं कारणों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने से वंचित रह गए थे।
बता दें कि जिले के चार प्रमुख राजकीय महाविद्यालयों में इस वर्ष उम्मीद के मुताबिक पीजी कोर्सों में आवेदन प्राप्त नहीं हुए थे।वर्तमान में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) की 1300 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल सके।
प्रक्रिया का चरण
तिथि/अवधि
आवेदन की अंतिम तिथि
21 अगस्त
फॉर्म में संशोधन 18 से 22 अगस्त
महाविद्यालयों द्वारा फॉर्म सत्यापन
18 से 23 अगस्त
पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी
23 अगस्त
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी
24 अगस्त
शुल्क जमा करने की अवधि
25 से 27 अगस्त