फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हरियाणा आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तय की गई है।
योजना का लाभ अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (बीसी-ए, बीसी-बी) और सामान्य वर्ग के योग्य छात्रों को मिलेगा। इसके लिए छात्र का हरियाणा निवासी होना और परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम होना जरूरी है। पात्रता मानदंड के तहत एससी वर्ग के छात्रों को 10वीं कक्षा में शहरी क्षेत्र से 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र से 60 प्रतिशत अंक लाने पर 8 हजार 12वीं कक्षा में शहरी छात्रों के लिए 75 प्रतिशत और ग्रामीण छात्रों के लिए 70 प्रतिशत अंक लाने पर 8 से 10 हजार, जबकि स्नातक स्तर पर शहरी छात्रों को 65 प्रतिशत और ग्रामीण छात्रों को 60 प्रतिशत अंक लाने पर 9 हजार से 12 हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसी-ए वर्ग के छात्रों को 10वीं कक्षा में शहरी क्षेत्र से 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र से 60 प्रतिशत अंक पर 8 हजार की राशि मिलेगी। वहीं बीसी-बी वर्ग के छात्रों को 10वीं कक्षा में शहरी से 80 प्रतिशत और ग्रामीण से 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 8 हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए यह सुविधा केवल 10वीं कक्षा तक है, जिसमें शहरी क्षेत्र के लिए 80 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 75 प्रतिशत अंक पर 8 हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि इस योजना से खासतौर पर फरीदाबाद के ग्रामीण अंचल के छात्र लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें