फरीदाबाद। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव अशोक रावल ने मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने फार्म सावधानीपूर्वक भरें। किसी भी प्रकार की त्रुटि के कारण उनका नाम मतदाता सूची से बाहर न हो जाए।
रावल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची सभी बूथों पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे लोगों को अपने परिवार के सदस्यों के नाम खोजने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पुरानी मतदाता सूची उपलब्ध होने से सत्यापन कार्य अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगा। कार्यकर्ताओं से भी अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं की सहायता करने का आह्वान किया। रावल ने सेहतपुर, अगवानपुर और बसंतपुर के बूथों का दौरा कर मतदाताओं से संवाद किया। ब्यूरो