फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पल्स पोलियो और एचपीवी टीकाकरण पर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मातृ स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन की प्रगति जानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष आयुष सिन्हा ने बृहस्पतिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में पल्स पोलियो अभियान, एचपीवी टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य अवसंरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता है। वहीं एचपीवी टीकाकरण की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों और अफवाहों को दूर करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लगे कर्मचारियों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा अजरौंदा, अनंगपुर और करनाल विहार में प्रस्तावित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों की स्थापना को लेकर डीसी ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम अधिकारियों को उपयुक्त भवनों की जल्द पहचान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने मातृ स्वास्थ्य पखवाड़ा और सुरक्षित जननी माह कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन


टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा करते हुए डीसी ने सीएसआर के माध्यम से अधिक संस्थानों को टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक हजार टीबी मरीजों को छह माह के लिए गोद लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें