फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके के अलावा सभी केंद्र रहे बंद, फिर बेपटरी हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। टीकाकरण की व्यवस्था एक बार फिर से बेपटरी हो रही है। बुधवार को जिले में सरकारी स्तर पर महज दो केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा मिली, वहीं नौ निजी केंद्रों पर टीकाकरण जारी रहा। बुधवार को कुल 4338 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें बीके अस्पताल सहित एक अन्य केंद्र पर 2099 लोगों ने टीकाकरण कराया। अन्य लोगों ने निजी केंद्रों पर सुविधा शुल्क व टीके के लिए भुगतान कर कोविड से बचाव का टीका लगवाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को जिले में नौ निजी केंद्रों क्यूआरजी, एशियन, फोर्टिस, सर्वोदय (सेक्टर-8 व 19) मेट्रो, शांति देवी, एशियन फिडलिस अस्पताल में टीकाकरण किया गया। वहीं, सरकारी स्तर पर महज बीके अस्पताल सहित एक केंद्र को चिन्हित किया गया। मंगलवार को ही कई केंद्रों पर टीके की कमी हो गई थी। ऐसे में कई केंद्रों पर दोपहर तक ताला लटक गया। टीकाकरण की सुविधा न मिलने के कारण कई लोग मायूस लौटे। इससे भी अधिक परेशानी बुधवार को देखने को मिली। जहां बीके नागरिक अस्पताल सहित एक अन्य केंद्र को छोड़कर अन्य सभी जगह ताला लटका रहा। ऐसे में ज्यादातर लोग बीके में टीकाकरण के लिए पहुंचे। औसतन बीके अस्पताल में 700 लोगों का टीकाकरण किया जाता है। बुधवार को औसत से अधिक लोगों की टीकाकरण किया गया।
मायूस होकर लौटे काफी लोग
टीके की कमी से लोगों को आफत झेलनी पड़ रही है। अमूमन एक से दो दिन बेहतर अभियान के बाद टीकाकरण के लिए जूझने को मजबूर हैं। पहले लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है फिर खेप न होने के कारण उन लोगों को केंद्र से बैरंग लौटाया जा रहा है। ऐसे में टीका न लगने से लोग दोहरी निराशा झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
वैक्सीन खेप अनुसार व्यवस्था करनी होती है। जब टीका उपलब्ध होता है, लोगों को सुविधा दी जा रही है। - डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें