फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 28 से पिलाई जाएगी पोलियो रोधक दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में 28 जून से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में पांच वर्ष तक के 3.58 लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में पोलियो बूथ स्थापित करने के साथ-साथ घर-घर सर्वे की रणनीति भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रचना मिश्रा ने बताया कि 28 जून को जिले में विभिन्न स्थानों पर पोलियो बूथ लगाए जाएंगे, जहां अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लिए ला सकेंगे। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो पहले दिन बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें