फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर : एन्यूमरेशन फॉर्म संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के कार्यालय में जमा करा सकेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करा पाने वाले मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और मौका दिया है। ऐसे पात्र मतदाता अब अपना भरा हुआ एन्यूमरेशन फॉर्म संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) या सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) के कार्यालय में जमा करवा सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया भी निर्धारित की है।
एसडीएम एवं 89-फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की ईआरओ डॉ. हनी बंसल ने बताया कि एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म जारी किए गए थे, लेकिन वापस प्राप्त नहीं हुए, उन्हें प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सका था। ऐसे मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी में चिह्नित किया गया था। अब इन पात्र मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए अतिरिक्त अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो मतदाता पहले वाले पते पर ही रह रहे हैं, उन्हें भरा हुआ और हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फॉर्म एनकेक्सर तथा निर्धारित स्टेटमेंट के साथ जमा करवाना होगा। वहीं, हरियाणा के भीतर अपना निवास स्थान बदल चुके मतदाताओं को एनकेक्सर-सी और निर्धारित स्टेटमेंट संलग्न करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें