फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, 48 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक और मौत, 48 नए संक्रमित
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 48 नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, जबकि 38 मरीज कोरोना को मात देने में सफल भी रहे। बीते 24 घंटों में एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45751 हो चुकी है। इसमें से 45176 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत के बाद संक्रमितों की मौत का कुल आंकड़ा 408 हो गया है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 167 है। इसमें से 108 मरीज आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं, शेष 59 मरीज फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल जिले में उपचाराधीन नौ मरीजों की हालत गंभीर है। इसमें से दो मरीज लगातार वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत बना हुआ है। मौजूदा समय में प्रति एक लाख की आबादी पर 25431 सैंपल लिए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 3624 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1750 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें