फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डोली उठने से महज कुछ घंटे पहले उठी अर्थी, 30 मिनट तक कार में तड़पती रही अंकिता

Tue, 23 Apr 2024 03:31 PM IST
Vikas Kumar कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

Road Accident in Faridabad: रफ्तार का कहर इस कदर था कि कैंटर से टकराने के बाद कार ने कई बार पलटी खाई और दूर जाकर गिरी। काफी देर कर खाली रोड होने के कारण कोई उन्हें संभालने वाला भी नहीं मिला। करीब आधे घंटे बाद राहगीरों ने अंकिता, उसके भाइयों व सहेली को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
मृतक अंकिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथ में मेंहदी लगाए वैवाहिक जीवन के सपने संजो रही अंकिता के घर में एक सप्ताह से खुशी का माहौल था। पिछले सोमवार 15 अप्रैल को अंकिता की सगाई मोलड़बंद के ही रहने वाले रजनीश के साथ हुई थी। दो दिन पहले मेंहदी की रस्म निभाई गई। सोमवार शाम अंकिता की डोली उठने वाली थी, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। अंकिता यदि कार की अगली सीट पर बैठी होती तो शायद बच जाती। वह अपनी सहेली अंशु के साथ पिछली सीट पर थी। कैंटर से टकराने के बाद जब कार का संतुलन बिगड़ा तो सबसे ज्यादा पिछला हिस्सा की क्षतिग्रस्त हुआ। यहीं पर अंकिता बैठी थी। कार की बांई तरफ का दरवाजा क्षतिग्रस्त होकर अंकिता के शरीर में धंस गया और वह बाहर नहीं निकल पाई।

विज्ञापन

 

Trending Videos

हादसा सोमवार अल सुबह करीब साढे तीन बजे हुआ। इस समय बाइपास रोड पर आवाजाही काफी कम होती है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के बावजूद रोशनी की प्रबंध ना के बराबर है। कैंटर के पीछे कोई रिफ्लेक्टर टेप भी नहीं लगी थी। खाली रोड होने के कारण अंकिता की गाड़ी की गति भी तेज थी। 

रफ्तार का कहर इस कदर था कि कैंटर से टकराने के बाद कार ने कई बार पलटी खाई और दूर जाकर गिरी। काफी देर कर खाली रोड होने के कारण कोई उन्हें संभालने वाला भी नहीं मिला। करीब आधे घंटे बाद राहगीरों ने अंकिता, उसके भाइयों व सहेली को बाहर निकाला। कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण नहीं खुला और अंकिता को बाहर निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पहले भी सामने आते रहे हैं हादसे
सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों से टकराकर मौत के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। ज्यादातर हादसे हाइवे पर ही होते हैं। लगातार हो रही घटनाओं में एक समानता दिखाई देती है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पीछे की तरफ रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगी होती। करीब पांच माह पहले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कैंटर में टकराकर तीन युवक की मौत हो गई थी। कई घंटे तक एंबुलेंस नहीं आने के कारण मृतकों के शव सड़क पर ही पड़े रहे थे। इसके अलावा सीकरी चौक, गुडईयर चौक, जेसीबी कंपनी के पास व बल्लभगढ अनाज मंडी के सामने इस तरह के हादसे लगातार होते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें