फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ शिक्षकों का फूटा गुस्सा, तबादला नीति से हैं नाराज

Wed, 11 May 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
तबादला नीति के खिलाफ लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में घोषित की गई नई तबादला नीति पर मौलिक शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए संघ के जिला प्रधान चतर सिंह ने कहा कि सरकार  शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए नई नीति लागू करने जा रही है। जो शिक्षकों के हित को प्रभावित करने वाली है। प्रदेश भर में सभी जिलों में स्थानांतरण के लिए जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, राष्ट्रीय राजमार्ग से दूरी के हिसाब से जोन बनाए गए हैं।

यह जोन नीति फरीदाबाद जिले के लिए सटीक नहीं बैठती। आठवां जोन कठिनाई वाले क्षेत्र मेवात व मोरनी हिल्स को बनाया गया है। इस आठवें जोन में सेवा प्रदान करने वाले शिक्षकों को बेसिक का 10 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा। फरीदाबाद जिला एक छोटा जिला है इसमें सात जोन नहीं बनाए जा सकते।
विज्ञापन


मांग पत्र में स्थानांतरण नीति का विरोध तथा इसे निरस्त करने की मांग की गई। धरने को वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, समय सिंह, रामेश्वर यादव, संजय खोखर, जगदीश कौर, संयुक्त सचिव पवन कुमार, हरप्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गौड़, महेंद्र अधाना, सुभाष जैन और मोहन झा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें